चलती बस के निकले दोनों टायर, हादसे में कई यात्री घायल

राजगंज,17 जून (नि.सं.)। दौड़ती यात्री बस के दोनों आगे पहिए अचानक निकल गए। जिससे बस सड़क के किनारे पलट गई। इस घटना में कई यात्री घायल हो गए। यह घटना सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के तालमा संलग्न इलाके में घटी है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज एक यात्री बस सिलीगुड़ी से कूचबिहार की ओर जा रही थी। तभी तालमा संलग्न इलाके में यात्री बस का आगे का पहिया निकल गया। जिससे बस सड़क किनारे पलटकर जलाशय में गिर गया।

जिसके चलते बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बरामद कर जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल और फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भेजा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO