सिलीगुड़ी, 13 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के नौकाघाट मोड़ इलाके में देर रात एक सड़क दुर्घटना को लेकर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही एक चारपहिया गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक ट्रैफिक लाइट पोस्ट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और गाड़ी के अंदर से दोनों को बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर एनजेपी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को बरामद किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।