पीड़ित सौरभ दास ने बताया कि वह रात में घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर कब घर में घुसे और सामान लेकर फरार हो गए, उन्हें पता ही नहीं चला। उनके अनुसार, घर से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और करीब 20 से 25 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। चोरी हुए लैपटॉप की कीमत लगभग 40 से 50 हजार रुपये, जबकि दोनों मोबाइल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
लगातार हो रही चोरी से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।





