छठ पूजा की परंपरा के अनुसार, पूजा के पहले दिन व्रती कद्दू और चावल का सेवन कर अपने व्रत की शुरुआत करते हैं। इसी परंपरा के चलते सुबह से ही बाजारों में कद्दू खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। फिलहाल बाजार में एक कद्दू की कीमत 60 से 70 रुपये तक है।
विक्रेताओं का कहना है कि छठ पूजा के इस विशेष दिन हर साल कद्दू की मांग काफी बढ़ जाती है। व्रतियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस बार वे भी अधिक मात्रा में कद्दू लेकर बाजार पहुंचे हैं। कुल मिलाकर छठ पूजा को लेकर जलपाईगुड़ी के बाजारों में कद्दू की खरीद-बिक्री को लेकर काफी चहल-पहल देखी जा रही है।





