पुलिस के अनुसार,12 सितंबर को असीम घोष अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोरी का सामान एक अन्य व्यक्ति को बेचने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज राय (28), कमल राय (25) और शाहजमाल शेख (43) के रूप में हुई है। शाहजमाल के घर से चोरी का लैपटॉप और चांदी के आभूषण बरामद हुए। शुक्रवार को तीनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





