मंत्री शंकर घोष की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद महानंदा नदी के तट पर विशेष आरती का आयोजन हुआ। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों ने आरती में हिस्सा लिया।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री शंकर घोष ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘सेवा के 25 वर्ष’ के अवसर पर जन्मदिन को केंद्र में रखते हुए एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के जरिए आयोजन किया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गुरुवार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आने वाले एक महीने में भी कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।





