सिलीगुड़ी, 18 सितंबर (नि.सं.)। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सिलीगुड़ी की ऐतिहासिक टॉय ट्रेन को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है।
रेल कर्मचारियों की पहल पर टॉय ट्रेन में विधि-विधान से विश्वकर्मा पूजा की गई। सुबह से ही पूजा को लेकर रेलकर्मियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर रेल सेवाओं की सुरक्षा और सुचारू संचालन की कामना की। टॉय ट्रेन के इंजन और रेलवे के अन्य उपकरणों को भी खूबसूरती से सजाया गया।





