परिवार का आरोप है कि प्रिया का पिछले करीब दो वर्षों से कौशभ सरकार के साथ प्रेम संबंध था और उसे शादी का भरोसा दिया गया था। बाद में प्रिया को कथित तौर पर किसी अन्य युवती के साथ कौशभ के संबंधों की जानकारी मिली। इस बारे में बात करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने का आरोप परिवार ने लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, 25 अक्टूबर को शादी के संबंध में बातचीत करने के लिए वे कौशभ के घर गए थे, जहां कथित तौर पर उन्हें अपमानित किया गया। इसके बाद 28 अक्टूबर की सुबह सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में प्रिया का शव उसके कमरे से बरामद हुआ।
परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





