जानकारी के अनुसार, स्वर्ण कारोबारी उत्तम सरकार दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चार बदमाशों ने कथित तौर पर सोने और नकदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि भागने के दौरान बदमाशों ने कारोबारी को लक्ष्य कर गोली चलाई गई। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए।
कारोबारी के मुताबिक, बैग में करीब 200 ग्राम सोना और डेढ़ से दो लाख रुपये नकद रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
शांतिनगर इलाके में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।





