इस दौरान पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं उपाध्यक्ष निर्मल घोष दस्तिदार, सिलीगुड़ी की पूर्व मेयर गंगोत्री दत्त और दार्जिलिंग जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीवन मजूमदार मौजूद रहे।
संजय कपूर ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और मतदाताओं के नाम हटाने के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपने ईपीआईसी (EPIC) नंबर के जरिए मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस नेता ने बताया कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ एक जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने महंगाई, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार की आलोचना की।
कांग्रेस के मुताबिक, लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर तक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।





