राज्य सरकार के पोस्टर फाड़ने का आरोप, सिलीगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज 

सिलीगुड़ी, 20 फरवरी (नि.सं)। राज्य सरकार के प्रचार पोस्टर फाड़े जाने के आरोप को लेकर दार्जिलिंग जिला युवा तृणमूल कांग्रेस ने सिलीगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवा तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि शहर के विभिन्न इलाकों में राज्य सरकार के प्रचारात्मक पोस्टरों को चुन-चुनकर फाड़ा जा रहा है। खासतौर पर जिन पोस्टरों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मेयर गौतम देवकी तस्वीरें हैं, उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी इस तरह की घटनाएं सामने आई थी। उस समय भी विरोधियों पर पार्टी के बैनर और झंडे फाड़ने के आरोप लगे थे। उनका दावा है कि इस साल चुनाव नजदीक आते ही फिर से उसी तरीके से पोस्टर नष्ट किए जा रहे है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर युवा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस से हस्तक्षेप की अपील की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *