कार्यक्रम में बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत की उपप्रधान प्रतिमा सिंह राय, बीरेंद्रनाथ सरकार, सुजन राय, अजीत दत्त, अजय अधिकारी, स्वागत राय और तापस राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के बाद राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष मोनिका अधिकारी ने बताया कि विद्यालय की नौवीं कक्षा की 105 छात्राओं को साइकिल दी गई है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार की सबुज साथी योजना के तहत दी जाने वाली साइकिलों की तुलना में वर्तमान सरकार की सारथी योजना की साइकिलों की गुणवत्ता काफी बेहतर है।





