शुक्रवार सुबह बेकरी के अंदर हाफिजुर रहमान को रक्तरंजित अवस्था में देखा गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से वार कर उनकी हत्या की गई है। पुलिस को प्रारंभिक तौर पर संदेह है कि रुपये लूटने के उद्देश्य से यह हमला किया गया है। घटना में कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।





