परिवार के अनुसार, 19 सितंबर को श्रुति बर्मन ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसके लापता होने के बाद ही परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस को जानकारी देने के बाद लड़की को जल्द तलाश करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चला है। वहीं, लड़की के मोबाइल में मिले कुछ अज्ञात नंबरों पर परिवार ने संपर्क करने की कोशिश की। परिजनों के मुताबिक, इनमें से कई नंबर फिलहाल स्विच ऑफ हैं।
परिवार का कहना है कि इन नंबरों से पहले उनका कोई परिचय या संपर्क नहीं था। परिजनों ने पुलिस से नाबालिग लड़की को जल्द से जल्द तलाश करने की अपील की है।





