दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सिलीगुड़ी से गाड़ी चोर गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,16 जनवरी (नि.सं.)। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सिलीगुड़ी से गाड़ी चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अली अकबर शेख है। वह माटीगाड़ा थाना अंतर्गत इलाके का निवासी है।


दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष 26/11/2023 को दिल्ली के एक थाने में गाडी चोरी होने की एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। एक महीने बीत जाने के बाद भी गाडी का कुछ पता नहीं चल पाया था।

इसके बाद इस गिरोह को पकड़ने की जिम्मेदारी दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौपी गई। जिसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच करते हुए सबसे पहले दिल्ली से गाड़ियों की चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। पूछताछ पर पता चला कि दिल्ली और सिलीगुड़ी के बीच एक गाड़ी चोर नेटवर्क सक्रिय है।


जिसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने गाड़ी चोर गिरोह के एक सदस्य अली अकबर शेख के मोबाइल टॉवर लोकेशन को ट्रेस किया। जो सिलीगुड़ी दिखाया। जिसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने माटीगाड़ा थाने की पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *