सिलीगुड़ी में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: ‘मैडम माया’ उर्फ ‘काली’ गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

सिलीगुड़ी, 2 जून (नि.सं.)। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिलीगुड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से पुलिस की नजर में रही कथित ड्रग तस्कर ‘मैडम माया’ उर्फ ‘काली’ को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे फूलेश्वरी इलाके से हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गत 25 मई को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सिलीगुड़ी थाना की सफेद पोशाक पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर महाकालपल्ली स्थित सूर्यसेन पार्क, महानंदा नदी के किनारे से तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से करीब 465 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई थी, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी ब्राउन शुगर की खेप ‘मैडम माया’ को सप्लाई करने जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच तेज कर दी।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि फूलेश्वरी इलाके में ‘मैडम माया’ कथित तौर पर नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार से भी जुड़ी हुई थी। पुलिस का दावा है कि वह केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि एक बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थी और ‘मैडम माया’ या ‘काली’ के नाम से जानी जाती थी।

पुलिस टीम काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन लगातार ठिकाने बदलने के कारण वह गिरफ्त से बचती रही। अंततः गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से सिलीगुड़ी में सक्रिय मादक तस्करी के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusinterbahisjokerbetmobilbahisjojobetjojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetpokerklasjojobetJojobetGrandpashabetmariobetGrandpashabeturfa konteynerşanlıurfa konteynergrandpashabet girişcasibomsekabet girişpusulabet girişVDCasinoVDCasinocasibom casibom pusulabet güncel girişpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winromabetradissonbetcratosroyalbetmeritkingholiganbetjojobetpornobahiscasinopusulabetsekabetmatbetvdcasinobetciosekabetjojobetmarsbahisholiganbetjojobetimajbetgrandpashabetonwin girişsahabet girişpornoŞans Casinojojobet jojobetazhar-itay.com grandpashabetbets10kazandrajojobetavvabet girişavvabetavvabetjojobetcasibommatadorbetbetsalvadorpalacebetteosbetbahiscasino1winromabetradissonbetcratosroyalbetmeritkingholiganbetjojobetcasibomcasibomgrandpashabet girişcasibom girişcasibomgrandpashabet girişcasibomgrandpashabetgrandpashabet güncel girişcasinowongrandpashabettambetmercurecasinocasinowoncasinowonmercurecasinomercurecasino girişibizabetibizabet girişbetgitbetgit giriş Built with ❤︎ by appycodes