सेना सूत्रों के अनुसार, पुल के मासिक रखरखाव कार्य के लिए यह फैसला लिया गया है। यदि 15 सितंबर को रखरखाव संभव नहीं हुआ, तो 17 सितंबर को इसी समय पुल को बंद रखा जाएगा।
सेना की ओर से पुल बंद करने को लेकर नोटिस जारी कर दार्जिलिंग के जिलाधिकारी को भी भेज दिया गया है। बेली ब्रिज बंद होने की स्थिति में एक दिन के लिए सिलीगुड़ी-मिरिक संपर्क पूरी तरह बाधित हो जाएगा।
गौरतलब है कि बारिश के कारण दूधिया का ह्यूमपाइप पुल एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते पहले से ही मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद है। ऐसे में सेना द्वारा निर्मित बेली ब्रिज का भी एक दिन के लिए बंद होना लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।





