मिली जानकारी के अनुसार भोरेर आलो थाना अंतर्गत इलाके में लगभग 77 दुर्गा पूजा कमेटियां हैं। इनमें से 47 कमेटियों को पहले चरण में चेक मिल चुके हैं। इस लिस्ट में 14 नई पूजा कमेटियां भी शामिल हैं। बाकी कमेटियों को भी अनुदान की राशि सौंप दिए जाएंगे।
इसके अलावा राजगंज थाना क्षेत्र के इलाके की पूजा कमेटियों को चेक सौंपे गए। माना जा रहा है कि राज्य सरकार से मिलने वाली इस आर्थिक मदद से पूजा कमेटियों को त्योहारों के आयोजन में कुछ राहत मिलेगी। इस पहल का मकसद खास तौर पर छोटी पूजा कमेटियों को आर्थिक सहायता देना है। दूसरी ओर पूजा के दिनों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सभी प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की गई है।
राज्य सरकार की पहल पर दुर्गा पूजा के लिए अनुदान राशि देने की प्रक्रिया शुरू, राजगंज में 47 पूजा कमेटियों को सौंपे गए चेक

Share this story
More from उत्तर बंगाल
उत्तर बंगाल14 साल की उम्र में बनाया मां दुर्गा की प्रतिमा, बेलाकोबा के नौवीं कक्षा के छात्र अरित ने सबको चौंकाया
राजगंज,13 अक्टूबर (नि.सं.)। महज 14 साल की उम्र में मिट्टी से मां दुर्गा की खूबसूरत प्रतिमा बनाकर बेलाकोबा के नौवीं कक्षा के छात्र अरित दत्तगुप्ता ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। राजगंज के शिकारपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत आदर्शपाड़ा निवासी अरित बेलाकोबा हाई स्कूल का छात्र है। उसके परिवार में कोई भी पेशेवर मूर्तिकार नहीं है, लेकिन बचपन के शौक को…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा समितियों को मिला एक-एक लाख रुपये का सरकारी अनुदान
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सिलीगुड़ी में विभिन्न पूजा कमेटियों को आर्थिक अनुदान प्रदान किया गया। सिलीगुड़ी थाने के अंतर्गत आने वाली विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों को राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने चेक के माध्यम से एक-एक लाख रुपये का अनुदान सौंपा। इस कार्यक्रम में पुलिस के…
सिलीगुड़ीबकाया डेढ़ करोड़ रुपये के आयकर की वसूली के लिए नक्सलबाड़ी के रिसॉर्ट पर कुर्की का नोटिस
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर(नि.सं.)। बकाया आयकर की वसूली को लेकर आयकर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने व्यवसायी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नाम पर दर्ज बकाया टैक्स की वसूली के लिए नक्सलबाड़ी स्थित मां शारदा रेसिडेंसी रिसॉर्ट की अचल संपत्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आयकर विभाग के अनुसार, व्यवसायी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नाम पर…
सिलीगुड़ीबस्तीवासियों और रेलवे स्टेशन के हॉकरों के बेदखली के विरोध में माकपा ने एडीआरएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर(नि.सं.)। बस्तीवासियों और रेलवे स्टेशन के हॉकरों को हटाए जाने के विरोध में माकपा ने एडीआरएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। सीटू, बस्ती उन्नयन समिति व 12 जुलाई कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए बेदखली की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई है। आंदोलनकारियों का कहना है कि…
