मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात मकान के एक कमरे से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं, खबर मिलते ही प्रधाननगर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल अधिकारियों के अनुसार, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। घर में एक दीपक जल रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दीपक से ही आग लगी होगी।
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने चंपासारी इलाके में दमकल केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इलाके में लगातार आबादी और मकानों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यहां दमकल केंद्र होना बेहद जरूरी है। फिलहाल दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।




