जलपाईगुड़ी,11 जनवरी (नि.सं.)। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जलपाईगुड़ी में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार को जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने एसओजी ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 3 महिलाएं और 2 नाबालिग शामिल है। उनके पास से लगभग 100 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है।
जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शौभनिक मुखोपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 2 इस्लामपुर के निवासी हैं, जबकि बाकी 3 स्थानीय निवासी हैं। लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचनाओं के आधार पर पुलिस निगरानी कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया। रविवार को सभी आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।
