राजगंज: ‘बांग्लार बारी’ योजना में अनियमितता का आरोप, भाजपा पंचायत सदस्य ने उठाए सवाल

राजगंज, 5 मार्च (नि.सं)। ‘बांग्लार बारी’ योजना को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए है। भाजपा की एक पंचायत सदस्य ने आरोप लगाया है कि चुन-चुन कर तृणमूल कार्यकर्ताओं को ही इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि “आमादेर पाड़ा आमादेर  समाधान” परियोजना के तहत गांव में विकास कार्य हो रहे है, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। यह मामला राजगंज के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के आदर्शपल्ली भेलकीपाड़ा इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। गुरुवार को भाजपा पंचायत सदस्य रोहिणी बर्मन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकार से बात करते हुए ये आरोप लगाया। 
रोहिणी बर्मन का कहना है कि वह गांव का निर्वाचित पंचायत सदस्य है, फिर भी उन्हें बिना बताए कई विकास कार्य किए जा रहे है। यहां तक कि कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी उन्हें नजरअंदाज कर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं को ‘बांग्लार बारी’ के घर दिए गए है, लेकिन कई लाभार्थियों ने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। इस मामले में उन्होंने राजगंज के बीडीओ के पास लिखित शिकायत भी दर्ज कराया है।

दूसरी ओर बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान समिजुद्दीन अहमद ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वे सिर्फ आरोप लगा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सांसद जयंत राय चुनाव जीतने के बाद इलाके में कोई काम नहीं कर पाए, जबकि पंचायत लगातार विकास कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes