राजगंज, 16 अगस्त (नि.सं.)। राजगंज में आयुष्मान भारत कार्ड वितरण की शुरुआत हो गई है। पश्चिम बंगाल में पहली बार आधिकारिक रूप से केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ की शुरुआत की गई।
रविवार को पूरे राज्य में ‘आयुष्मान दिवस’ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने योजना का औपचारिक शुभारंभ किया।
राज्य में आधिकारिक रूप से कार्ड वितरण शुरू होने के बाद राजगंज में भी यह अभियान शुरू किया गया। राजगंज ग्रामीण अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड वितरण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुष्मान सप्ताह के अवसर पर अस्पताल परिसर को गुब्बारों, पोस्टरों और आयुष्मान भारत योजना के प्रचार संबंधी बैनरों से सजाया गया। अस्पताल के प्रवेश द्वार पर विशेष तोरण भी बनाया गया, जिस पर आयुष्मान भारत योजना से जुड़े विभिन्न संदेश प्रदर्शित किए गए।
जानकारी के अनुसार, रविवार को राजगंज ग्रामीण अस्पताल में करीब 300 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए गए। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलने की उम्मीद से लाभार्थियों में भी खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम में डाबग्राम-फुलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी, राजगंज के विधायक दिनेश सरकार, राजगंज थाना के आईसी अमिताभ दास, राजगंज ग्रामीण अस्पताल के बीएमओएच डॉ. राहुल राय, समाजसेवी निताई मंडल सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में लाभार्थियों को एक-एक कर आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए गए।
राजगंज में शुरू हुआ आयुष्मान भारत कार्ड वितरण, पहले दिन 300 लाभार्थियों को मिला कार्ड

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। रेगुलेटेड मार्केट के फल मंडी इलाके में बुधवार शाम नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मालवाही वाहनों के वहां से जाने के बाद…
उत्तर बंगालराजगंज: बेलाकोबा बटतला से गेटबाजार तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू
राजगंज, 16 सितंबर (नि.सं.)। लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में है। बेलाकोबा बटतला से गेटबाजार तक सड़क को चौड़ा करने की पहल शुरू की गई है। बुधवार को सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया के प्रारंभिक चरण के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और भूमि एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों ने इलाके में सड़क…
सिलीगुड़ीशिवमंदिर स्थित एक शॉपिंग मॉल से एसी की तार चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। शिवमंदिर स्थित एक शॉपिंग मॉल से दो एसी की तार चोरी होने के मामले में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निक्की दास के रूप में हुई है। चोरी की घटना 9 सितंबर को हुई थी। घटना के बाद शॉपिंग मॉल के मालिक ने माटीगाड़ा थाने में…
उत्तर बंगालनक्सलबाड़ी के रायपाड़ा में घर में लगी भीषण आग, जलकर राख
नक्सलबाड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी के रायपाड़ा इलाके में बुधवार दोपहर एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में पूरा घर जलकर राख हो गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि जिस समय घर में आग लगी, उस वक्त मकान में ताला लगा हुआ था। सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी…
