स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने स्कूलों को दी कड़ी चेतावनी

सिलीगुड़ी, 15 अगस्त (नि.सं.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में समारोह के आयोजन को लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री तथा सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने कड़ा संदेश दिया है। 

शनिवार दोपहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कुछ चुनिंदा कक्षाओं के छात्रों को कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है, जबकि अन्य छात्रों को छुट्टी दे दी जा रही है।

मंत्री शंकर घोष ने कहा कि छात्र बचपन से ही शिक्षण संस्थानों से विभिन्न मूल्य और संस्कार सीखते हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के दिन छात्रों के साथ इस तरह का भेदभाव गलत संदेश दे सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और संबंधित स्थानों पर इसकी शिकायत की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने भविष्य में किसी भी शिक्षण संस्थान में छात्रों के साथ इस तरह का भेदभाव नहीं करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes