सिलीगुड़ी,15 अगस्त (नि.सं.)। वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की बॉर्डर यूनिट की गुप्त सूचना पर सुकना वन विभाग की टीम ने माटीगाड़ा के विश्वास कॉलोनी इलाके में अभियान चलाकर पैंगोलिन के अंगों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बरामद अंगों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मालबाजार के डामडिम निवासी विकास खलखो (45 ) रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पानीटंकी के रास्ते नेपाल में पैंगोलिन के अंगों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।
वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कर्सियांग अदालत में पेश कर छह दिनों की रिमांड मांगी गई है। वन विभाग अब तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रहा है।
