नक्सलबाड़ी, 15 अगस्त (नि.सं.)। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद राज्य के प्रतिमंत्री आनंदमय बर्मन ने नक्सलबाड़ी के विधायक सेवा केंद्र का नाम बदलकर ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस विधायक सेवा केंद्र’ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, इस केंद्र के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ विभिन्न सरकारी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई।
प्रतिमंत्री आनंदमय बर्मन ने बताया कि यह केंद्र पहले से ही संचालित था। महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से इसका नाम उनके नाम पर रखा गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यहां आम लोगों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
