स्वतंत्रता दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

सिलीगुड़ी, 15 अगस्त (नि.सं.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फाड़ाबाड़ी महादेव स्पोर्टिंग क्लब एंड एनजीओ की पहल पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इलाके के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

नन्हे कलाकारों ने रंगों के माध्यम से देशभक्ति, प्रकृति और रचनात्मकता से जुड़ी विभिन्न भावनाओं को कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी दी गई, जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes