इसके बाद आईजी ने वॉच टावर से दूरबीन के जरिए भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ दार्जिलिंग रेंज की डीआईजी जयिता बोस और जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत जगन्नाथ राव मौजूद रहे।
बाद में आईजी ने एसएसबी की आईजी वंदन सक्सेना के साथ बैठक की। इमिग्रेशन चेकपोस्ट और सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद सुकेश कुमार जैन ने कहा कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर एक संवेदनशील क्षेत्र है। सीमा की सुरक्षा को लेकर बीएसएफ, एसएसबी और पुलिस के साथ विभिन्न स्तरों पर बैठकें की गई हैं। बांग्लादेश, भूटान और नेपाल की सीमाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिसकर्मियों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री के पहल पर चारपहिया वाहन और बाइक उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा सकेगी।





