पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में महानंदा नदी से अवैध रूप से बालू-पत्थर का खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद बुधवार तड़के प्रधाननगर थाने की पुलिस ने समर नगर, मिलिट्री घाट और दक्षिण पलाश इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से निकाले गए बालू से लदे पांच ट्रकों को जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव उरांव (31), शंकर माल पहाड़िया (29) और प्रीतम दास (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




