पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम एक मामले की जांच के सिलसिले में एनजेपी थाने के एएसआई मनोज मजूमदार ममतापाड़ा पहुंचे थे। आरोप है कि जांच से संबंधित जानकारी की वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान शुभ राय ने बाधा डाला। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की करने का भी आरोप है।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। बुधवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है।





