राजगंज, 25 फरवरी(नि.सं)। राजगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक खगेश्वर राय ने पक्की सड़क, ड्रेन और मुक्तमंच निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।जानकारी के अनुसार, बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के महामाया कॉलोनी में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का शिलान्यास किया गया। इस सड़क का निर्माण जिला परिषद की ओर से लगभग 24 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
इसके अलावा आमबाड़ी-फालाकाटा चिंतामोहन उच्च विद्यालय में एक मुक्तमंच निर्माण की भी आधारशिला रखी गई। साथ ही साहुडांगी क्षेत्र में पक्की नाली निर्माण कार्य की शुरुआत भी विधायक ने की।
इस मौके पर जलपाईगुड़ी जिला परिषद सदस्य रणबीर मजूमदार, राजगंज पंचायत समिति अध्यक्ष रूपाली दे सरकार, पंचायत समिति सदस्य सर्वाणी धारा, ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, बिन्नागुरी ग्राम पंचायत अध्यक्ष समीजुद्दीन अहमद, विजय दास, प्रफुल्ल रॉय और अन्य लोग मौजूद थे।
