पुलिस सूत्रों के अनुसार, चारों छात्रों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपी छात्रों को स्कूल की ओर से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
गौरतलब है कि शिक्षक दिवस को लेकर जलपाईगुड़ी जिला स्कूल में प्रधान शिक्षक और छात्रों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। आरोप है कि इसके बाद प्रधान शिक्षक के साथ मारपीट की घटना हुई।
शुक्रवार को राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन जलपाईगुड़ी जिला स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन कमेटी, शिक्षकों और विभिन्न स्कूलों के प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक की। मंत्री ने घटना में शामिल छात्रों की पहचान कर उन्हें टीसी देने का निर्देश दिया था। इसके बाद आरोपी चार छात्रों को टीसी दिए जाने की जानकारी मिली है।





