परिवार के अनुसार, गुरुवार सुबह वर्षा रोज की तरह सोकर उठी थी। मुंह-हाथ धोने के बाद उसने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और चाय-बिस्कुट खाया। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर किताब लेकर बैठ गई। कुछ देर बाद कमरे में वह मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वर्षा की मौत की खबर फैलते ही परिवार और परिजनों में मातम छा गया है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
फुलबाड़ी में 15 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत, घर से शव बरामद

Share this story
More from उत्तर बंगाल
उत्तर बंगालबागडोगरा में चावल के गोदाम में हाथियों का ‘भोज’! हूटर और पटाखों की आवाज सुनकर जंगल की ओर लौटे हाथी, वीडियो वायरल
बागडोगरा, 17 सितंबर (नि.सं.)। चावल के गोदाम में घुसकर हाथियों का झुंड काफी देर तक चावल खाता रहा। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और हूटर बजाने तथा पटाखे फोड़कर हाथियों को गोदाम से बाहर निकालकर जंगल की ओर वापस भेजा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सिलीगुड़ी के बागडोगरा स्थित बैंगडूबी…
सिलीगुड़ीफुलबाड़ी: परिचित को छोड़कर लौट रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत
फुलबाड़ी, 17 सितंबर (नि.सं.)। परिचित को छोड़कर लौटने के दौरान हुए बाइक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान फुलबाड़ी के पश्चिम अमाईदिघी निवासी दीपु राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। परिवार के अनुसार, बुधवार रात फुलबाड़ी पार्किंग इलाके में विश्वकर्मा पूजा को लेकर एक…
उत्तर बंगालफुलबाड़ी के एक स्कूल परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में सनसनी
फुलबाड़ी, 17 सितंबर (नि.सं.)। फुलबाड़ी के अमाईदिघी जूनियर बेसिक स्कूल के शेड से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्कूल के मिड-डे मील की रसोई और कक्षाओं के बीच बने कनेक्टिंग शेड में व्यक्ति का शव मिला है। घटना के बाद छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्कूल के…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। रेगुलेटेड मार्केट के फल मंडी इलाके में बुधवार शाम नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मालवाही वाहनों के वहां से जाने के बाद…
