गौरतलब है कि शनिवार तड़के मवेशी चोरी के आरोप को लेकर ताराबाड़ी इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस दौरान एक पिकअप वैन में आग लगा दी गई थी, जबकि एक चारपहिया वाहन में तोड़फोड़ की गई थी। मामले में मवेशी चोरी के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया है।
वहीं, घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राहुल सोइबो को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है।





