सिलीगुड़ी, 8 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक युवक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस घटना के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दार्जिलिंग जिला तृणमूल छात्र परिषद ने सिलीगुड़ी पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
आरोप के मुताबिक, मंगलवार देर रात झंकार मोड़ के पास तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। दावा किया गया है कि आरोपी उस समय कथित रूप से नशे में गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद घायल को मदद देने के बजाय उसे धमकी देकर वहां से चला गया।
इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ सिलीगुड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। हालांकि अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर तृणमूल छात्र परिषद के दार्जिलिंग जिला इकाई के कार्यकर्ता थाने के सामने प्रदर्शन में उतरे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, इस मामले में भाजपा की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में सौरव सरकार ने कहा कि यह घटना प्लान की हुई थी और राजनीति से प्रेरित थी। स्कूटी चालक ने ट्रैफिक नियम तोड़कर बाई ओर से ओवरटेक किया और गिर गया। हमने घायल की मदद की और उसे अस्पताल भेजने का इंतज़ाम किया।
सिलीगुड़ी में ‘हिट एंड रन’ का आरोप भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के खिलाफ, गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीदार्जिलिंग मोड़ पर नया आरओबी का एक हिस्सा खुला, जाम से मिलेगी राहत की उम्मीद
सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं.)। दार्जिलिंग मोड़ पर लंबे समय से जारी जाम की समस्या के बीच रविवार को नवनिर्मित रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का हिस्सा आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। सांसद राजू बिष्ट और राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री अजय पोद्दार की मौजूदगी में आरओबी का उद्घाटन किया गया। इसके बाद नए आरओबी से वाहनों की आवाजाही शुरू हो…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी राउंड टेबल इंडिया की अनूठी पहल, फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद छात्रों को कराया हवाई यात्रा
सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी ACE राउंड टेबल 232 ने समाज सेवा के तहत एक अनोखी मिसाल कायम की है। अपने फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के तहत संस्था ने भारती हिंदी विद्यालय के जरूरतमंद छात्रों के एक समूह को उनकी ज़िंदगी की पहली हवाई यात्रा का अनुभव कराया। शनिवार को यह नन्हे यात्री बागडोगरा एयरपोर्ट से डिब्रूगढ़ जाने वाली फ्लाइट…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में नाबालिगा से शादी और प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 19 सितंबर (नि.सं.)। नाबालिगा से शादी करने, उसके साथ यौन संबंध बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने उसके पति एमडी अलीमुद्दिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिलीगुड़ी के आदर्श नगर का निवासी है और ऑनलाइन सामान डिलीवरी का काम करता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इसी वर्ष मई में नाबालिगा से शादी…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में आयोजित रोजगार मेले में 85 युवाओं को केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सौंपे नियुक्ति पत्र
सिलीगुड़ी, 19 सितंबर (नि.सं.)। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के माटीगाड़ा ब्लॉक स्थित एक निजी होटल में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बंगाल, बिहार, असम और उत्तर प्रदेश के कुल 85 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाणपत्र सौंपे। यह कार्यक्रम देशभर में आयोजित रोजगार मेले के तहत हुआ, जिसमें 19…
