सिलीगुड़ी में ‘आईटी प्रीमियर लीग’ का आयोजन, खेल के साथ सौहार्द का संदेश  

सिलीगुड़ी, 22 फरवरी(नि.सं)। सिलीगुड़ी के रामकृष्ण मैदान में नॉर्थ बंगाल आईटी रिप्रेजेंटेटिव्स की पहल पर क्रिकेट प्रतियोगिता ‘आईटी प्रीमियर लीग’ का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में आईटी रिप्रेजेंटेटिव्स के सभी सदस्यों ने भाग लिया। कुल छह टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बताया गया कि पिछले तीन महीनों से इस प्रतियोगिता की तैयारी चल रही थी और सभी खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास किया। मैदान में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।आयोजन से जुड़े मयुख देव ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे है। विभिन्न संस्थाओं के प्रायोजन सहयोग से हर साल इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने का प्रयास किया जाता है। लगातार तीन महीने तक अभ्यास किया गया और भविष्य में इसे और भव्य रूप देने की योजना है। प्रतियोगिता के अंत में विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को मोमेंटो, उपहार और आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए गए। आयोजकों के अनुसार, आईटी क्षेत्र के कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, बेहतर संबंध और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *