जलपाईगुड़ी में वाहन की धक्के से सुरक्षा गार्ड की मौत

जलपाईगुड़ी, 03 मार्च (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी के पलेनघाटी इलाके में वाहन की धक्के से एक सुरक्षाकर्मी की मौत से हलचल मच गयी। मृतक की पहचान आपुन राय (27) के रूप में हुई है। वह जलपाईगुड़ी के पश्चिमसेबा इलाक ग्राम के रहने वाले थे। 


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को आपुन राय को पलेनघाटी  की एक राइस मिल में भेजा गया था। आरोप है कि रात में राइस मिल के गेट पर सुरक्षा ड्यूटी के दौरान एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया।

जिसके बाद गंभीर हालत में उसे सुरक्षा गार्ड को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप कर कोतवाली पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *