ज्वेलरी कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में वार्ड पार्षद का रिश्तेदार दीपक साहा गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 30 जुलाई (नि.सं.)। ज्वेलरी कंपनी के नाम पर आम लोगों के साथ लाखों रूपये की ठगी के मामले में सिलीगुड़ी के 47 नंबर वार्ड के पार्षद के रिश्तेदार को प्रधान नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक साहा है। पुलिस ने आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। संस्था में काम करने वाली महिलाओं ने आज अदालत परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि कुछ साल पहले दीपक साहा ने ज्वेलरी कंपनी खोली थी। जहां पर वह महिला एजेंटो को रखकर साधारण लोगों को अपनी कंपनी में इंवेस्ट करवाता था। सिलीगुड़ी में दीपक साहा की ज्वेलरी कंपनी का दो ब्रांच था। लेकिन दीपक साहा ने अचानक दोनो ब्रांच को बंद कर दिया। इसके बाद से ग्राहक कंपनी के एजेंटों पर पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगे। जिसके बाद एजेंटो ने थाने में दीपक साहा के नाम एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। 47 नंबर वार्ड के पार्षद अमर आनंद दास रिश्ते में दीपक साहा के मामा है। यह बात जानने के बाद बीते कल पार्षद अमर आनंद दास के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। वहां से पुलिस ने दीपक साहा को हिरासत में लिया।

बाद में उसे गिरफ्तार किया गया। आप को बता दें कि दीपक साहा को 2022 में मालबाजार में धोखाधड़ी के आरोप में एक बार गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes