खोरीबाड़ी,4 मार्च (नि.सं.)। नेपाल में तस्करी से पहले 175 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बेपरू टुडू (47) रंजन विश्वकर्मा (35)और सोमेन मंडल (29) के रूप में हुई है। आरोपियों में से दो दक्षिण दिनाजपुर और एक मालदा के निवासी है।
बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने खोरीबाड़ी के डंडाझार इलाके में ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपियों को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया। बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत 5 लाख रुपये है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।
