मेयर गौतम देव ने सिलीगुड़ी के स्वास्तिका युवक संघ की थीम का किया अनावरण

सिलीगुड़ी,7 सितंबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा में कुछ ही दिन बचे हैं। विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने बुधवार को सिलीगुड़ी के स्वस्तिका युवक संघ की थीम का अनावरण किया। स्वस्तिका युवक संघ की इस वर्ष की थीम ‘कल्पनाय बेनारस’ है।


बुधवार रात को सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड स्थित एक निजी होटल में थीम का अनावरण किया गया। इसके अलावा क्लब ने 50वां ‘टॉक टू मेयर’ एपिसोड सार्थक होने की शुभकामनाएं दी और केक काटकर मेयर गौतम देव का 67वां जन्मदिन मनाया।

इस संबंध में स्वस्तिका युवक संघ के पूजा कमिटी के सचिव बप्पा पाल ने कहा किस्वस्तिका युवक संघ हर बार शहरवासियों के लिए आकर्षक पूजा मंडप प्रस्तुत करता है। इस बार भी इसमें कोई कमी नहीं है। लेकिन इस बार बिल्कुल नई थीम लोगों के सामने पेश की जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी उनका पूजा पंडाल लोगों का दिल जीत लेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *