सिलीगुड़ी, 14 नवंबर (नि.सं.)। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी नगर निगम के 5 नंबर वार्ड स्थित मां संतोषी छठ पूजा घाट का पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही, छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान छठ पूजा कमेटी के सदस्यों को प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल सुनिश्चित करना है।




