मल्ली में खतरनाक स्थिति में कई घर, तीस्ता में समाने की आशंका

सिलीगुड़ी,5 अक्टूबर (नि.सं.)। मल्ली में मकान खतरनाक स्थिति में लटके हुए हैं। किसी भी क्षण तीस्ता में डूब सकता है। पानी के बहाव में घर के नीचे का मिट्टी ढह गया है। मल्ली के पास कई घर अब खतरनाक स्थिति में हैं। किसी भी समय वे तीस्ता नदी में समा सकते हैं। बुधवार से मल्ली के कई परिवार अपने घरों से बेघर है। हालांकि, वे पहले ही सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।


इस बीच जिस तरह से मकानों के नीचे से जमीन खिसक गई है। उससे निवासियों को डर है कि मकान कभी भी ढह सकते हैं। वे रात में जग कर स्थिति पर नजर रख रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *