सिलीगुड़ी, 2 नवंबर (नि.सं)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के ट्रैफिक डीसीपी काजी शम्सुद्दीन अहमद ने आज शहर के विभिन्न गैर-सरकारी स्कूल प्रबंधन के साथ स्कूल बसों की आवाजाही को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में डीसीपी ने स्कूलों से बसों की संख्या उनके परिचालन रूट और समय सारिणी को लेकर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए बस संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीसीपी ने बताया कि सिलीगुड़ी में 50 से अधिक बड़े स्कूल है। जिनकी कुल 714 बसें प्रतिदिन करीब चार चक्कर यानी लगभग 2800 ट्रिप करती है।
उन्होंने इसे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि शहर के भीतर अनावश्यक रूप से बड़ी बसों की आवाजाही कम कर छोटी गाड़ियों का इस्तेमाल बढ़ाया जाए। जिससे जाम की समस्या कम होगी। इसके अलावा डीसीपी ने स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा के तहत कई निर्देश दिये। बसों के ड्राइवरों का लाइसेंस व बैकग्राउंड जांच करने के निर्देश भी दिए है। इसके साथ ही पुलिस और स्कूल प्रबंधक बस स्टॉप तय करेगी। वहीं, स्कूल प्रबंधन को बसों में सुरक्षा के दृष्टिकोण के तहत CCTV, GPS, महिला परिचारिका, फर्स्ट-एड बॉक्स को और अधिक मजबूत करने के निर्देश भी दिए है।
ट्रैफिक डीसीपी काजी शम्सुद्दीन ने गैर-सरकारी स्कूल प्रबंधकों के साथ की बैठक

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़: पत्नी पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर दंपति से मारपीट का आरोप, पूर्व भाजपा पंचायत सदस्य के बेटे पर लगे आरोप
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। पत्नी पर अश्लील टिप्पणी किए जाने का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की। घटना डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंबिकानगर इलाके की है। इस मामले में पूर्व भाजपा पंचायत सदस्य कमल बर्मन के बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगा है। मिली…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में बंद घर से महिला का शव, इलाके में सनसनी
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। देवीडांगा इलाके से रविवार को एक बंद घर के अंदर से महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान झारी बर्मन (40) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, झारी बर्मन अपने पति…
सिलीगुड़ीसेवक-रंगपो परियोजना के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी, रिभा लामा गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। सेवक-रंगपो परियोजना के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने रिभा लामा को गिरफ्तार किया है। शनिवार को माटीगाड़ा थाने की मदद से पुलिस ने उत्तरायण इलाके में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया था। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सिलीगुड़ी अदालत…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी गाड़ी; चालक घायल
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना अंतर्गत मल्लागुड़ी स्थित एनबीएसटीसी डिपो के सामने देर रात तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में स्कूटी चालक घायल हो गया, जबकि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो युवतियों समेत…
