फांसीदेवा, 9 सितंबर (नि.सं.)। फांसीदेवा ब्लॉक में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 22 वर्षीय एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे युवक ने इस घटना में सहयोग किया।
घटना के बाद नाबालिग की शारीरिक स्थिति बिगड़ने पर परिवार को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने फांसीदेवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद हामिदुल को गिरफ्तार किया। नाबालिग को फिलहाल होम में भेजा गया है। जबकि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





