2023 के पंचायत चुनाव में पानिकौरी ग्राम पंचायत की कुल 22 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस ने 12 और भाजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बुधवार को बोर्ड गठन के दौरान कुल 18 सदस्य उपस्थित रहे।
बताया गया है कि पिछले महीने ग्राम पंचायत के तत्कालीन प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नए सिरे से बोर्ड गठन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसे बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा किया गया।
प्रधान और उपप्रधान पद पर भाजपा सदस्यों के काबिज होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। भाजपा समर्थकों ने नए प्रधान और उपप्रधान के साथ विजयोत्सव मनाया और इलाके में विजय जुलूस निकाला।





