सिलीगुड़ी, 28 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के प्रधाननगर थाना के नए आईसी के रूप में संजय दास ने पदभार संभाल लिया है। वहीं, निवर्तमान आईसी बासुदेव सरकार का तबादला बजबज थाना में कर दिया गया है।
संजय दास इससे पहले दार्जिलिंग और कूचबिहार जिला पुलिस के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। निवर्तमान आईसी बासुदेव सरकार ने नए आईसी संजय दास के हाथ में गुलदस्ता थमाकर थाना की जिम्मेदारी सौंपी। .
पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना के पुलिस अधिकारियों, कर्मियों और एंटी क्राइम विंग के साथ बैठक कर इलाके की समस्याओं, नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ली।
नए आईसी ने तेनजिंग नोरगे बस टर्मिनस, सिलीगुड़ी जंक्शन, सिक्किम बस स्टैंड और रेगुलेटेड मार्केट समेत प्रमुख इलाकों में पुलिस निगरानी मजबूत करने की योजना बनाई है। उन्होंने थाना परिसर और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
संजय दास ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आपात स्थिति में आम लोगों तक जल्द पुलिस सहायता पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।




