गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव राय, गोपाल दास, सुमित थापा और अमित राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी सिलीगुड़ी के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कुछ युवक उक्त इलाके में इकट्ठा हुए थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही कुछ युवक मौके से फरार हो गए, जबकि चार युवकों को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही।
तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक चाकू और लोहे के कई सामान बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार चारों आरोपियों को शनिवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। वहीं, इस मामले में और कौन-कौन शामिल है, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।




