उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
शिक्षा संस्थानों में नहीं चलेगा राजनीति का रंग — ABVP का सख्त संदेश
सिलीगुड़ी, 6 मई (नि.सं.)। शिक्षा संस्थानों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक प्रभाव या रंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिलीगुड़ी के बाबूपाड़ा स्थित विद्यार्थी कल्याण भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ABVP के सदस्यों ने यह बात कही।
इस बैठक में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य पूजा राम और प्रदेश सचिव दीप दत्त उपस्थित थे। ABVP ने स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा संस्थानों में किसी भी तरह की राजनीतिक दखलअंदाजी स्वीकार नहीं की जाएगी।
उनका कहना है कि छात्रों का हित सबसे पहले है और शैक्षणिक माहौल को राजनीति से मुक्त रखना जरूरी है। जल्द ही विभिन्न शिक्षा संस्थानों में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में संगठन की उपस्थिति को और मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही कॉलेजों में तुरंत छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग भी उठाई गई।
