प्रशासन के अनुसार, सिलीगुड़ी में करीब 600-650 पंजीकृत पूजा हैं, जबकि लगभग 1,000 गैर-पंजीकृत पूजा आयोजित होती हैं। इस बार अब तक करीब 150 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
पूजा के दौरान पार्किंग और ट्रैफिक की जानकारी देने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर 10 इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। पंडालों में प्रवेश-निकास व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण और बिजली की सुरक्षा दूरी के नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर थर्माकोल और पीवीसी प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक रहेगी तथा बायोडिग्रेडेबल सामग्री के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। पूजा कमेटियों के स्वयंसेवकों को भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में पुलिस, नगर निगम, दमकल, बिजली विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





