जलपाईगुड़ी में पिकअप वैन की टक्कर से पुलिस अधिकारी के बेटे और बहू गंभीर रूप से घायल

जलपाईगुड़ी, 17 फरवरी (नि.सं)। जलपाईगुड़ी के पोस्ट ऑफिस मोड़ पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में पूर्व पुलिस अधिकारी के बेटे और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा बेकाबू पानी के ड्रम लदे पिकअप वैन की टक्कर में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपति बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पानी के ड्रम से लदा पिकअप वैन अचानक अपनी निर्धारित लेन छोड़कर दूसरी ओर मुड़ गया, जिससे बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दंपति बाइक से छिटककर सड़क पर गिर पड़े। जबकि बाइक पिकअप वैन के नीचे फंस गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वाहन चालक को हिरासत में लेकर पिकअप वैन को जब्त कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *