सिलीगुड़ी के 37 नंबर वार्ड में चोरी की घटना, एक गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 17 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 37 नंबर वार्ड स्थित घोघोमाली अरविंदपल्ली इलाके में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, 15 तारीख को बागडोगरा निवासी एक व्यक्ति शादी समारोह में शामिल होने के लिए अरविंदपल्ली क्षेत्र में एक घर किराये पर लेकर ठहरे थे। शादी समारोह के बाद रात में वे सो गए। इसी दौरान खिड़की ठीक से बंद नहीं होने का फायदा उठाकर चोर ने खिड़की खोलकर सोने के गहने और मोबाइल फोन चोरी कर लिया और फरार हो गया।
घटना के बाद आशिघर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर पुलिस ने चोरी हुए सोने के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
इस मामले में अजय महंत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घोघोमाली इलाके का निवासी है। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।मंगलवार को आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetxxxxjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdegiscek2bahiscasinosekabetmatbetimajbetvdcasinovdcasinopusulabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandrainterbahisperabet girişjojobet güncel giriştipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetdegiscek1perabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetpalacebetbetsalvadorcasinoroyalbetplaymercurecasinoesbetbetbeynesinecasinowbahisjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetgrandpashabetgrandpashabet girişwbahis girişwbahistempobetcasibom Built with ❤︎ by appycodes